रजवाहा टूटने से बीस बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

जासं मरदह (गाजीपुर) क्षेत्र के गाई देऊपुर गांव में गुरुवार की रात हैदरगंज रजवाहा टूट गया। इसके चलते करीब 20 बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक रजवाहा को नहीं बांधा गया है। इसे लेकर विभाग के प्रति किसानों में आक्रोश देखा गया। क्षेत्रीय किसानों ने क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:01 PM (IST)
रजवाहा टूटने से बीस बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
रजवाहा टूटने से बीस बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

जासं, मरदह (गाजीपुर) : क्षेत्र के गाई देऊपुर गांव में गुरुवार की रात हैदरगंज रजवाहा टूट गया। इसके चलते करीब 20 बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक रजवाहा को नहीं बांधा गया है। इसे लेकर विभाग के प्रति किसानों में आक्रोश देखा गया। क्षेत्रीय किसानों ने क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

किसानों का कहना था कि देऊपुर गांव के पास रजवाहा कमजोर हो गया था। दो दिन पहले ही विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। देवकली पंप प्रखंड द्वितीय का हैदरगंज राजवाहा टूटने से बगल में देऊपुर गांव के कई किसानों की कमर टूट गई है। किसान धन्नू यादव, रमायन यादव, कृष्णमोहन यादव, रामजीत यादव, अशोक यादव समेत दर्जनों किसानों की फसलें डूब गई हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से हर वर्ष रजवाहा टूट जाता है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से हर वर्ष परेशानी होती है। शिकायत के बावजूद अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुआवजा न मिलने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, जेई तृप्तिनाथ ने बताया कि मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी