त्रिभुवन सिंह हत्याकांड का आज हो सकता है पर्दाफाश

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) बीते 14 अक्टूबर की रात देवचंदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
त्रिभुवन सिंह हत्याकांड का आज हो सकता है पर्दाफाश
त्रिभुवन सिंह हत्याकांड का आज हो सकता है पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : बीते 14 अक्टूबर की रात देवचंदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हिस्ट्रीशीटर कर्मवीर सिंह उर्फ शनि एवं आनंद सिंह उर्फ ढोलक द्वारा साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिग कर त्रिभुवन सिंह की हत्या को लेकर लोगों के मन में कायम तमाम सवालों पर आज विराम लग सकता है। शनिवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों को मीडिया के समक्ष पेश करने की संभावना है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन दोनों मुख्य आरोपितों के पकड़े जाने के साथ ही पेट्रोल पंप से लूटे गए असलहों को बरामद होने की पुष्टि सूत्र कर रहे हैं।

अब तक पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित ढोलक सिंह के पिता रंगबहादुर सिंह समेत चार को जेल भेज चुकी है। पुलिस पेट्रोल पंप से लूटे गए तीनों असलहों को बरामद करने में लगी थी। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात पुलिस ने पकड़े गए आरोपित कर्मवीर उर्फ शनि एवं ढोलक सिंह की निशानदेही पर असलहा बरामद कर लिया है। साथ ही चिन्हित किए गए कुछ अज्ञात आरोपितों को भी पुलिस ने उठा लिया है। अब बस लिखा पढ़ी की कार्रवाई बस शेष है। खैर, आमजन में भी मुख्य आरोपितों के पकड़े जाने एवं असलहों के बरामद होने की चर्चा शुक्रवार को पूरी दिन होती रही। बता दें कि 14 अक्टूबर की रात शनि व ढोलक अपने दस अन्य साथियों के साथ दो गाड़ियों से देवचंदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल भराने पहुंचे थे। उसी समय किसी बात को लेकर कहासुनी व हाथापाई के बाद ताबड़तोड़ फायरिग हुई। इसमें देवंचदपुर गांव निवासी व पेट्रोल पंप संचालक अजय पांडेय के मित्र त्रिभुवन नारायण सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के चौकीदार देवचंदपुर गांव निवासी शिवमूरत सिंह को लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में अजय पांडेय ने कर्मवीर सिंह उर्फ शनि एवं आनंद सिंह उर्फ ढोलक सिंह के खिलाफ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया था। मुकदमा कायम कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। कोतवाल रविद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी एवं असलहों की बरामदगी के बारे में कुछ भी बता नहीं सकता। हालांकि उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।

--- धनजी और गौरव की तलाश

: त्रिभुवन सिंह नारायण हत्याकांड की जांच में दो अन्य शातिर अपराधियों का नाम सामने आया है। करंडा के गोशंदेपुर निवासी धनजी सिंह एवं करंडा के ही गौरव के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर पुलिस उनके खोजबीन में जुटी है। पुलिस की माने तो धनजी काफी शातिर अपराधी है। उसी की स्कार्पियो से हिस्ट्रीशीटर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी