जनपद के चार उपजिलाधिकारियों का तबादला

ृजनपद से चार उपजिलाधिकारियों सूरज कुमार यादव रमेश मौर्या।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:40 PM (IST)
जनपद के चार उपजिलाधिकारियों का तबादला
जनपद के चार उपजिलाधिकारियों का तबादला

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जनपद से चार उपजिलाधिकारियों सूरज कुमार यादव, रमेश मौर्या, राजेश कुमार गुप्ता व मंशा राम का शासन स्तर से अन्य जनपदों में स्थानांतरण हो गया है। उनकी जगह केवल एक उपजिलाधिकारी अभी तक जिले में भेजे गए हैं। स्थानांतरण पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि एसडीएम सूरज कुमार यादव का बस्ती, मंशा राम का गोंडा, रमेश मौर्या का प्रयागराज और राजेश कुमार गुप्ता का बलिया स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ लखीमपुर खीरी के एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता को स्थानांतरण गाजीपुर के लिए हुआ है। शासन स्तर से उक्त सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी