बारिश में कच्चा मकान ढहने से वृद्धा समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता गाजीपुर बारिश से शनिवार की रात जमानियां में कच्चा मकान ढहने से वृद्धा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:34 PM (IST)
बारिश में कच्चा मकान ढहने से वृद्धा समेत तीन घायल
बारिश में कच्चा मकान ढहने से वृद्धा समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बारिश से शनिवार की रात जमानियां में कच्चा मकान ढहने से वृद्धा समेत तीन घायल हो गए। सभी को इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। उधर, किसान खेतीबारी में जुट गए हैं। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जमानियां: वार्ड संख्या तीन के अनुसूचित जाति बस्ती में स्थित राजमुनि देवी का कच्चा मकान शनिवार की रात सोते समय गिर गया। इससे उसमें सो रही राजमुनि देवी (55), पुत्र सूबेदार (12), नाती साहिल (5) घायल हो गए। सो रही नंदनी, संदीप व नेहा बाल-बाल बच गईं। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार व लेखपाल ने मौका मुआयना किया।

उधर, गाजीपुर शहर के रौजा, सकलेनाबाद में दुर्गा चौक से मालगोदाम रोड, लंका-कचहरी मार्ग, भुतहिया टांड से विकास भवन मार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैदपुर: सब्जीमंडी रोड, भितरी मोड़ से रावल तक, मेन रोड पर यूबीआई शाखा के सामने आदि जगहों पर जलजमाव व कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---

यात्री शेड में टपक रहा पानी, परेशानी

जमानियां: स्थानीय व दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर बने यात्री शेड जर्जर होने से बारिश का पानी टपकता है जिससे ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी होती है। स्टेशन के अधीक्षक नफीस खां ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। गहमर: स्थानीय रेलवे स्टेशन कुछ वर्ष पहले बने यात्री शेड में बारिश होने पर पानी झरने की तरह गिरने लगता है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

chat bot
आपका साथी