तीन दिन बाद ही चोरी का खुलासा, सातों बैट्री बरामद

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) बीते नौ सितंबर की रात पक्का घाट स्थित रामजानकी मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:19 PM (IST)
तीन दिन बाद ही चोरी का खुलासा, सातों बैट्री बरामद
तीन दिन बाद ही चोरी का खुलासा, सातों बैट्री बरामद

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : बीते नौ सितंबर की रात पक्का घाट स्थित रामजानकी मंदिर से इनवर्टर की सात बैट्री चोरी करने वाले दो चोरों को शनिवार की शाम पुलिस ने नगर स्थित संजय वन पार्क से गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस बरामद किए। आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सातों बैट्री बरामद कर लिया। उनके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।

नगर के वार्ड दस निवासी श्रीकांत जायसवाल इनवर्टर बैट्री के व्यवसाई हैं। वे बैट्रियों को पक्का घाट स्थित रामजानकी मंदिर में रखते हैं। बीते नौ सितंबर की रात चार चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखे सात बैट्रियों को गायब कर दिया। बैट्रियों की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपये थी। चोरी के बाद श्रीकांत ने चोरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू किया। सीसी टीवी फुटेज व मुखबिरों से चोरों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया। शाम को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि संजय वन पार्क में बैठकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम कोतवाल रविद्रभूषण मौर्य, वरिष्ठ उप निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील दुबे हमराहियों के साथ पहुंचे। पुलिस को देख चोर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर नगर के वार्ड संख्या नौ निवासी मोहम्मद अरमान पुत्र शमीम एवं वार्ड संख्या छह निवासी सतीश कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा एवं दो जिदा कारतूस, मोबाइल व पर्स बरामद हुआ। कोतवाल रविद्रभूषण मौर्य ने बताया कि अरमान शातिर चोर है। अरमान व सतीश को जेल भेज दिया गया है। दो अन्य अभियुक्तों की शिनाख्त हो चुकी है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी