महिला हुई उचक्कागिरी की शिकार

स्थानीय कोतवाली के पीछे मंगलवार को नटीनिया माई मंदिर से पहले स्टेशन बाजार निवासिनी उर्मिला देवी उच्चकागिरी की शिकार हो गईं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST)
महिला हुई उचक्कागिरी की शिकार
महिला हुई उचक्कागिरी की शिकार

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय कोतवाली के पीछे मंगलवार को नटीनिया माई मंदिर से पहले स्टेशन बाजार निवासिनी उर्मिला देवी उच्चकागिरी की शिकार हो गईं। बेसुध होने पर महिला उचक्का ने उर्मिला के सोने की लाकेट का मंगलसूत्र उतार लिया। इसके बाद महिला बाइक सवार युवक के साथ भाग निकली। सूचना पाकर कुछ देर बाद पहुंची 112 पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि हरबल्लुमपुर निवासी अपने मौसा के यहां जाने के लिए वे बिद मोड़ आटो पकड़ने पहुंचीं। इसी दौरान बाइक सवार महिला व पुरुष पहुंचे। महिला ने पूछा कि कहां जाना है। हरबल्लुमपुर जाने की बात बताने पर बोली कि हम लोग भी चल रहे हैं। आटो में अभी लेट है। बाइक पर बच्ची को लेकर बैठ जाइए छोड़ देंगे। महिला की बात में आकर पुत्री संग बैठ गई। नटीनिया माई मंदिर से पहले दोनों मुझे उतार दिए इसके बाद मैं बेसुध हो गई और वह मंगलसूत्र लेकर चलते बने। 15 मिनट बाद बीआरसी में आपरेटर के पद पर तैनात भाई बैजनाथ को फोन कर घटना को बताई। मौके पर पहुंचकर भाई ने 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने सीमेंट के दुकान के सीसीटीवी फुटेज को देख घटना की जानकारी महिला से ली। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी