नगर में निकली भारत माता की झांकी व तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति ने भारत माता की झांकी और तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:03 PM (IST)
नगर में निकली भारत माता की झांकी व तिरंगा यात्रा
नगर में निकली भारत माता की झांकी व तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति ने भारत माता की झांकी और तिरंगा यात्रा निकाली। यह झांकी नगर के लंका मैदान से प्रारंभ होकर विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, प्रकाश टाकीज होते हुए टाउन हाल मैदान में भारत माता आरती के साथ संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा व झांकी में दो हजार लोगों ने अपनी सहभागिता की, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य संगठन उपस्थित रहे।

इसके साथ प्रमुख रूप से नगर के बैजनाथ इंटर कालेज, रानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज, माधव सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर व राजकीय सिटी इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस यात्रा में भारत माता की झांकी के साथ 125 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी चली। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तथा छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह बनकर इस झांकी में सम्मिलित हुए। इस यात्रा और झांकी को नगर के लोगों का भी भरपूर समर्थन मिला। जगह-जगह पर इस यात्रा पर नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई और तिलक लगाकर इस यात्रा का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सच्चिादानंद राय ने कहा की अमृत महोत्सव उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है, जिनका सहयोग इस देश को आजादी दिलाने में था, लेकिन किन्ही कारणों से इतिहास में उनका नाम दर्ज नहीं है। ऐसे लोगों को याद करने के लिए यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रेम सागर, काशीपुर नगर के नगर प्रचारक आलोक, अभाविप के विभाग संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी, अभाविप के विभाग संयोजक सारंग राय जिला संयोजक सूरज यदुवंश, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिला संघचालक अशोक राय, अभाविप की नगर अध्यक्ष डा. पूजा श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष कल्याण सिंह, इंदीवर पाठक, नगर उपाध्यक्ष विश्व मोहन सिंह आदि शामिल रहे। भारत माता की निकली झांकी

करंडा (गाजीपुर) : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को गोशंदेपुर गांव में भारत माता की झांकी निकाली गई। आरएसएस के खंड संचालक शिवकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी ब्लाक के नौदर, दीनापुर, बड़सरा व सीतापट्टी गांव में भारत माता की झांकी निकाली जाएगी। नागेंद्र, प्रभाशंकर, मयंत, रविशंकर, नीरज, सुरेश, रामप्रवेश आदि थे।

chat bot
आपका साथी