भाजपा में ही राजभर समाज का हित सुरक्षित

राजभर समाज व महाराजा सुहेलदेव के सम्मान भाजपा हमेशा खड़ी रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:22 PM (IST)
भाजपा में ही राजभर समाज का हित सुरक्षित
भाजपा में ही राजभर समाज का हित सुरक्षित

कासिमाबाद (गाजीपुर) : राजभर समाज व महाराजा सुहेलदेव के सम्मान भाजपा हमेशा खड़ी रहती है। भाजपा में ही इस समाज का हित सुरक्षित है। उक्त बातें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने बुधवार कासिमाबाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि 24 सितंबर को दिन में 11 बजे नेशनल इंटर कालेज के मैदान में महाराजा सुहेलदेव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, गुड्डू राजभर, रामविलास राजभर, प्रवीण पटवा, श्रवण राजभर, प्रेम राजभर, दिनेश राजभर आदि थे।

chat bot
आपका साथी