देश की आंतरिक शक्ति का तेजी से हो रहा विकास : प्रदेश मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST)
देश की आंतरिक शक्ति का तेजी से हो रहा विकास : प्रदेश मंत्री
देश की आंतरिक शक्ति का तेजी से हो रहा विकास : प्रदेश मंत्री

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोरोना काल के दौरान जीवन को चुनौती देते हुए सेवा कार्य कर रहीं 71 मातृ शक्ति को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. ममता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नैतिक, सात्विक और सारगर्भित जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित है। आज भारत की सारगर्भिता विश्व पटल पर स्थापित हो रही है। देश की आंतरिक शक्ति का बहुमुखी विकास तेज गति से हो रहा है तो उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का सोच, समर्पण और त्याग है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि सेवा ही समर्पण है के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति का नया मापक तैयार किया है। अन्य विपक्षी दल निराश और हताश अपने अस्तित्व रक्षा हेतु जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, साधना राय, सुरेखा, रुद्रा पांडेय, पूनम मौर्या, शीला सोनकर आदि थीं। संचालन माया सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी