दो मिनट के लिए ठहर गए नगर के चौराहे व तिराहे

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के नगर के अति व्यस्ततम चौराहे भी दो मिनट के लिए ठहर गए। लंका तिराहा महुआबाग चौराहा लालदरवाजा गोइजीतर तिराहा बुधवार की सुबह नौ बजे रुका रहा। जनप्रतिनिधियों से लगायत अधिकारियों तक चौराहों पर प्रार्थना सभा में डंटे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 10:44 PM (IST)
दो मिनट के लिए ठहर गए नगर के चौराहे व तिराहे
दो मिनट के लिए ठहर गए नगर के चौराहे व तिराहे

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सर्वधर्म प्रार्थना सभा के नगर के अति व्यस्ततम चौराहे भी दो मिनट के लिए ठहर गए। लंका तिराहा, महुआबाग चौराहा, लालदरवाजा गोइजीतर तिराहा बुधवार की सुबह नौ बजे रुका रहा। जनप्रतिनिधियों से लगायत अधिकारियों तक चौराहों पर प्रार्थना सभा में डंटे रहे।

लंका तिराहे पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत अपने पति डा. अवधेश व करीब दर्जनों लोगों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महुआबाग चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि व लालदरवाजा गोइजीतर तिराहे पर नपा चेयरमैन सरिता अग्रवाल इनके पति विनोद अग्रवाल, आइटीसेल के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, नितीन, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राइनी, बबलू सरकार, जय सूर्य भट्ट, संजय कटियार आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।

--- सभी दलों ने निभाई सहभागिता

दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना सभा में सभी दल, सभी धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुहम्मदाबाद स्थित अपने आवास पर बसपा सांसद अफजाल अंसारी अपने भाई पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी आदि, समता भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ, सकलेनाबाद कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, अजय श्रीवास्तव आदि दो मिनट मौन धारण कर प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

--- डीएम-एसपी सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भाग

: जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता अपने कार्यालय में, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे सदर ब्लाक परिसर में, कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव अपने विकास भवन परिसर में, सिविल बार एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में अधिवक्तागण आदि भी जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

--- स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी की प्रार्थना

: रोटरी क्लब के संरक्षक बंटी सिंह लालदरवाजा स्थित अपने आवास पर, साहित्य चेतना समाज के संरक्षक अमरनाथ तिवारी कचहरी रोड स्थित अपने कार्यालय पर, इनर व्हील क्लब, सराफा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गोलाघाट स्थित अपने आवास पर शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी