अराजक तत्वों ने फाड़ा पोस्टर, तहरीर

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोड़ार में लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर सोमवार की रात अराजकतत्वों ने फाड़ कर फेंक दिया। उसमें लगा लोहे का एंगल लेकर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 07:38 PM (IST)
अराजक तत्वों ने फाड़ा पोस्टर, तहरीर
अराजक तत्वों ने फाड़ा पोस्टर, तहरीर

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोड़ार में लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर सोमवार की रात अराजकतत्वों ने फाड़ कर फेंक दिया। उसमें लगा लोहे का एंगल लेकर चले गए। अगले दिन सुबह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष संजय राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि टोड़ार गांव के तिराहे पर आयुष्मान योजना का पोस्टर लगा था। इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी