विवाह मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता गाजीपुर सिदूरदान व सात फेरे लेने से ठीक पहले विवाह मंडप में रक्तदान क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 10:01 PM (IST)
विवाह मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने किया रक्तदान
विवाह मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सिदूरदान व सात फेरे लेने से ठीक पहले विवाह मंडप में रक्तदान कर दूल्हा व दुल्हन ने समाज के सामने एक अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। दूल्हा-दुल्हन को देखकर सात और बराती व घराती सामने आए और रक्तदान किया। यह नेक कार्य बुधवार की रात ग्राम बेलपथार (पथरा) नोनहरा में हुआ। पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होती रही।

रक्तदान को लेकर शुरू से ही संजीदा रहने वाले सर्वजीत कुशवाहा निवासी वरुणा बक्सर बिहार की शादी सुमित्रा कुशवाहा निवासी मुहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बेलपथार नोनहरा से तय हुई तो उन्होंने रक्तदान का न सिर्फ निर्णय लिया बल्कि खुद दुल्हन से बात की। दुल्हन भी इसके लिए सहर्ष तैयार हो गई। दोनों ने रक्तदान कर सबसे सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद लिया। सर्वजीत की इस पहल से प्रेरित हुए अखिलेश तिवारी, राकेश कुमार सिंह, अजीत यादव, अश्विनी कुमार मौर्य, जय प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार व विशाल कुशवाहा ने भी रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम सिंह लाइफ केयर हास्पिटल गंगा ब्रिज मार्ग रजदेवपुर के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह एवं ब्लड बैंक के टीम इंचार्ज आशीष पांडेय ने अपने सहयोगी टीम के साथ कराया। कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय डा. दीनानाथ, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सच्चिदानंद आदि थे। संचालन जिला महासचिव राजकुमार कुशवाहा ने किया।

chat bot
आपका साथी