गंगा में डूबे किशोर का अब तक नहीं चला पता

जासं गहमर (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित पश्चिमी पंप कैनाल गंगा घाट पर गंगा में नहाते हुए डूबे किशोर को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 10:20 PM (IST)
गंगा में डूबे किशोर का अब तक नहीं चला पता
गंगा में डूबे किशोर का अब तक नहीं चला पता

जासं, गहमर (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित पश्चिमी पंप कैनाल गंगा घाट पर गंगा में नहाते हुए डूबे किशोर को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। वहीं गांव के लोग बारा, वीरपुर घाट के साथ बिहार प्रांत के चौसा व बक्सर गंगा घाट तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सबसे बड़ी बात तो यह है कि डूबे किशोर की तलाश में पुलिस प्रशासन द्वारा तनिक भी रुचि नहीं ली जा रही है। उनके द्वारा पहले दिन किसी तरह कोरम पूरा कर इतिश्री कर ली गयी। वहीं परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने की आवाज से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा।

डाला छठ के प्रथम अ‌र्घ्य के दिन सुबह में किशोर अंकित यादव गंगा घाट पर मित्रों के साथ वेदी बनाने के बाद गंगा में नहाने लगा था। गहरे पानी में जाने के चलते वह डूब गया था।

chat bot
आपका साथी