सैदपुर में निकली ग्रंथों की झांकी

जासं सैदपुर (गाजीपुर) नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में देश के कई कोनों से मंगाए गए हिदू धर्म के दुर्लभ ग्रंथों को शनिवार को पूरे वैदिक रीतिरिवाज व मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में रखा गया। इसके पूर्व ग्रंथों की पूरे नगर में शोभायात्रा व झांकी भी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:10 AM (IST)
सैदपुर में निकली ग्रंथों की झांकी
सैदपुर में निकली ग्रंथों की झांकी

जासं, सैदपुर (गाजीपुर): नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में देश के कई कोनों से मंगाए गए हिदू धर्म के दुर्लभ ग्रंथों को शनिवार को पूरे वैदिक रीतिरिवाज व मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में रखा गया। इसके पूर्व ग्रंथों की पूरे नगर में शोभायात्रा व झांकी भी निकाली गई। मंदिर के पुजारी सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि इन ग्रंथों में चारों वेद समेत 18 पुराण, 6 शास्त्र व 108 उपनिषद हैं। पूजन-अर्चन के साथ मुख्य बाजार, नई सड़क आदि होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता अविनाश बरनवाल व लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। त्रिभुवन पांडेय, अजय पाठक, शशिकांत मिश्र, दीपक मिश्र, रजीकांत मिश्र, सुधीर पाटिल, सुरेंद्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी