स्वामी विवेकानंद का मना स्मृति दिवस

जासं खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के सिधौना स्थित विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद का स्मृति दिवस मनाया गया। कृष्णानंद सिंह पप्पू ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्वामीजी आध्यात्मिक विचारों वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी महापुरुष थे। उनका धार्मिक और भिक्षु जीवन तब शुरू हुआ जब वे रामकृष्ण परमहंस से मिले और उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:10 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद का मना स्मृति दिवस
स्वामी विवेकानंद का मना स्मृति दिवस

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के सिधौना स्थित विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद का स्मृति दिवस मनाया गया। कृष्णानंद सिंह पप्पू ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्वामीजी आध्यात्मिक विचारों वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी महापुरुष थे। उनका धार्मिक और भिक्षु जीवन तब शुरू हुआ जब वे रामकृष्ण परमहंस से मिले और उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया। उन्होंने वेदांत आंदोलन का वैश्विक स्तर पर नेतृत्व किया और पश्चिमी देशों में सनातन धर्म के भारतीय दर्शन को पेश किया। हिदू धर्म को एक महत्वपूर्ण विश्व धर्म के रूप में स्थापित करने में मदद किया। वह हिदू शास्त्रों, वेदों, उपनिषदों, पुराणों, भागवत गीता आदि के गहन ज्ञान वाले मर्मज्ञ दार्शनिक थे। वह कर्म योग, भक्ति योग, राज योग और ज्ञान योग जैसे कई सिद्धि प्राप्त महापुरुष संत थे। अभिषेक सिंह, शिवाजी मिश्रा, संजय भारती, रामानंद सिंह, शर्मा प्रसाद, हरसू सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी