ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए हर गांव में बनेंगे खेल मैदान

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उभारने के लिए हर गांव में खेल मैदान बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:18 PM (IST)
ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए हर गांव में बनेंगे खेल मैदान
ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए हर गांव में बनेंगे खेल मैदान

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उभारने के लिए अब हर गांव में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने के लिए सरकार ने गांव स्तर पर खेल का मैदान बनवाने की पहल शुरू कर दी है। सैदपुर ब्लाक में अभी तक आठ ग्राम सभा खेल मैदान चिह्नित किए गए हैं।

कबड्डी, वालीबाल, बैटमिटन, कुश्ती के लिए कोर्ट और एथलेटिक्स के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन संसाधन और प्रोत्साहन के अभाव में इनका विकास नहीं हो पा रहा है। मोबाइल और इंटरनेट ने कई महत्वपूर्ण खेलों को उपेक्षित कर दिया है। अब सरकार गांवों में खेल मैदान बनाकर खिलाड़ियों के लिए अनुकूल साधन मुहैया कराएगी। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में खेल के मैदान उपलब्ध हैं, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में मैदान उबड़-खाबड़ और गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इस भूमि क ो पैमाइश कर सुरक्षित किया जाएगा और मनरेगा के माध्यम से समतलीकरण कर उन्हें खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाई जाएगी। ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला थ्रो, जबलिग थ्रो, बाधा दौड़, रस्सी कूद, कबड्डी जैसे कई अन्य खेलों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इस तरह यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल जाएगा और वह इंटरनेशनल स्तर पर जाकर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

----------

सैदपुर ब्लाक में अब तक सिर्फ आठ ग्रामसभा में खेल मैदान चिह्नित किए गए हैं। अन्य ग्राम सभाओं में जमीन की उपलब्धता के मुताबिक अलग-अलग खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

-दिनेश मौर्या, खंड विकास अधिकारी सैदपुर।

chat bot
आपका साथी