राज्यपाल का पुतला फूंकने के प्रयास में सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

जासं, खानपुर (गाजीपुर): पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jun 2018 07:00 PM (IST)
राज्यपाल का पुतला फूंकने के प्रयास में सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
राज्यपाल का पुतला फूंकने के प्रयास में सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

जासं, खानपुर (गाजीपुर): पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने से पहले उसमें की गई तोड़फोड़ की जांच का आदेश देने वाले राज्यपाल रामनाईक का पुतला फूंकने का प्रयास करना गुरुवार को सपा के युवा नेताओं का महंगा पड़ गया। सिधौना बाजार में पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे दो सपा नेताओं को खानपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सपा नेता मोहित यादव के नेतृत्व में शाम को सिधौना बाजार में सपा कार्यकर्ता राज्यपाल रामनाईक का पुतला बनाकर फूंकने जा रहे थे। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। सिधौना चौकी इंचार्ज जितेंद्र ¨सह को इसका पता चला तो वे खानपुर थानाध्यक्ष शैलेश यादव को सूचना देने के बाद तत्काल मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं व चौकी इंचार्ज के बीच पुतला छीनने को लेकर छीनाझपटी होने लगी। इसी बीच थानाध्यक्ष शैलेश यादव भी हमराहियों के साथ पहुंच गए और पुलिस ने पुतला छीन लिया। साथ ही मोहित यादव व सत्येंद्र को पकड़कर पुलिस सिधौना चौकी के बाद थाना ले गई। थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि राज्यपाल का पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी