बेटे को मिली पांच दिनों से बिछड़ी मां

गाजीपुर Þदैनिक जागरणकी खबर से बेटे को पांच दिनों से बिछड़ी उसकी मां मिल गई। उसने जागरण को धन्यवाद देते हुए सुहवल पुलिस का भी शुक्रिया किया है। नगर के महुआबाग स्थित बृद्धाश्रम से शुक्रवार की शाम बेटे रामबिलास यादव ने अपनी मां माया देवी को लेकर घर चला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:17 PM (IST)
बेटे को मिली पांच दिनों से बिछड़ी मां
बेटे को मिली पांच दिनों से बिछड़ी मां

जासं, गाजीपुर : दैनिक जागरण की खबर के चलते बेटे को पांच दिनों से बिछड़ी उसकी मां मिल गई। उसने 'जागरण' सहित सुहवल पुलिस को धन्यवाद दिया। नगर के महुआबाग स्थित वृद्धाश्रम से शुक्रवार की शाम बेटे रामबिलास यादव अपनी मां माया देवी को लेकर घर चले गए।

सुहवल पुलिस को बुधवार की रात क्षेत्र के युवराजपुर गांव में सड़क पर एक विक्षिप्त महिला मिली। पुलिस ने पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं सकी। इस पर पुलिस महिला को लेकर थाने आई। तीन दिनों तक महिला आरक्षी महिला की देखभाल करती रहीं। इसके बाद महिला को नगर के महुआबाग स्थित वृद्धाश्रम में भेज दिया। इस खबर को Xह्नह्वश्रह्ल;दैनिक जागरण'ने अपने 13 दिसंबर के अंक में पेज नंबर दो पर Xह्नह्वश्रह्ल;आपात सेवा 112 की पहल, पुलिस कर रही महिला की देखभाल'शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही जमानियां कोतवाली क्षेत्र के रामबिलास यादव अपनी मां को लेने थाने पहुंचे। यहां पुलिस से जानकारी ली तो बताया गया कि उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया गया है। यहां से फौरन रामबिलास वूद्धाश्रम पहुंचे। यहां अपनी मां को देखकर भावुक हो गए। वहीं मां माया देवी ने भी अपने बेटे को गले लगा लिया। वृद्धाश्रम द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद शुक्रवार की शाम रामबिलास को उनकी मां को सुपुर्द कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी