पदयात्रा निकाल गांव-गांव चलाया हस्ताक्षर अभियान

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:18 PM (IST)
पदयात्रा निकाल गांव-गांव चलाया हस्ताक्षर अभियान
पदयात्रा निकाल गांव-गांव चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेसी नेताओं की पदयात्रा छठवें दिन गुरुवार को भी जारी रही। पदयात्रा मगरखाई गांव से निकली। हरिकरनपुर से दलपतपुर होते हुए भतौरा गांव में समाप्त हुई। इस दौरान गांवों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

पीसीसी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने सरकारी अस्पतालों को सुधारने के लिए पदयात्रा के माध्यम से आंदोलन छेड़ा है। वह सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम कर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत उजागर कर रहे हैं। इस आंदोलन में फरीद अहमद गाजी को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। गुरुवार को आंदोलन के छठवें दिन कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव मगरखाई से पदयात्रा निकल कर हरिकरनपुर गांव पहुंची, जो दलपतपुर गांव होते हुए भतौरा गांव में समाप्त हो गई। इस दौरान इन गांवों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। फरीद अहमद गाजी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जब तक सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं की जाएंगी, तब तक पदयात्रा के माध्यम से आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि वर्ष 2018 में भी पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के लिए पदयात्रा निकाली थी, लेकिन सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। एक बार पुन: व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पदयात्रा के जरिए आंदोलन छेड़ा है। इस बार सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रमेश चौहान, अरविद चौहान, जयनारायण, संजीव चौहान, रामबाबू चौहान, अरविद सिंह चौहान, गोविद चौहान, मंजीत चौहान आदि थे।

chat bot
आपका साथी