बारा में बदला जा रहा जर्जर तार

विद्युत सब स्टेशन से जुड़े बारा गांव के वार्ड नंबर एक व दो में जर्जर तार को बदला जा रहा है। इस खबर को दैनिक जागरण ने 23 जुलाई के अंक में पेज नंबर पांच पर तेल टपकते ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:27 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:27 PM (IST)
बारा में बदला जा रहा जर्जर तार
बारा में बदला जा रहा जर्जर तार

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : विद्युत सब स्टेशन से जुड़े बारा गांव के वार्ड नंबर एक व दो में जर्जर तार को बदला जा रहा है। इस खबर को दैनिक जागरण ने 23 जुलाई के अंक में पेज नंबर पांच पर तेल टपकते ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर में जर्जर तार के कारण आ रही समस्याओं का जिक्र किया गया था। इसके बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और तार बदलने का काम शुरू हो गया है।

बारा गांव के वार्ड नंबर एक व दो के लोगों को जर्जर तार के कारण बेहतर आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। वर्षों पूर्व लगे तार से ही इन वार्डों को आपूर्ति मिल रही थी। तार जर्जर होने के कारण अक्सर टूटकर गिरता रहता था। ऐसे में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। खबर छपने के बाद इसे बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद से गांव के इन वार्डों में बेहतर आपूर्ति के लिए तार बदले जाने का काम शुरू हो गया है। जेई रामप्रवेश चौहान ने कहा कि खबर को संज्ञान लेते हुए विभाग के पास जो तार उपलब्ध था उसे बदलवाया जा रहा है।

तीन घंटे में दो बार टूटा एचटी तार

दुल्लहपर (गाजीपुर) : क्षेत्र के जफरपुर ( डिहिया) पावर हाउस से आपूर्ति होने वाले तार जर्जर हो गए हैं। ओवरलोड होने के चलते आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। सोमवार की रात नौ बजे जलालाबाद पाही गांव के पास 11 हजार वोल्टेज का एचटी टूट कर गिर गया। रात में ही पावर हाउस कर्मियों दो घंटे बाद तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू किया, लेकिन 12.30 बजे पुन: ओवरलोड होने के चलते तार जलालाबाद पाही गांव के पास टूट कर गिर गया। इससे रात भर आपूर्ति बाधित रही। सुबह मरम्मत के बाद दूसरे दिन सुबह 11 बजे से आपूर्ति बहाल हुई। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।

सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भुतहियाटांड़ रेलवे क्रासिग के पास 33 हजार की विद्युत केबल को बदलने के चलते गुरुवार को प्रकाशनगर एवं पीरनगर उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय एके पांडेय ने दी। बताया कि केबल बदलने के बाद दौरान कार्यावधि का समय बढ़ भी सकता है।

chat bot
आपका साथी