5.21 करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास

जासं, जमानियां (गाजीपुर): विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछेगी। हर गांव को सड़कों स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 09:25 PM (IST)
5.21 करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास
5.21 करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास

जासं, जमानियां (गाजीपुर): विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछेगी। हर गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। जनता से किए गए सभी वादे भी पूरे होंगे। इस सरकार में सभी वर्ग के लोग खुशहाल है। उक्त बातें जमानियां विधायक सुनीता ¨सह ने मंगलवार की शाम नगसर के जगजीवन राम इंटर कालेज में राज्य सड़क निधि योजना अंतर्गत 2018-19 के लिए पांच करोड़ 21 लाख पांच हजार रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं।

कहा कि इस विधानसभा की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। आरोप लगाया कि इसके लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार जिम्मेदार है। सड़कों के निर्माण व मरम्मत के नाम पर केवल सरकारी धन का लूट-खसोट किया गया है। इसके कारण यह क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार हो गया है। बदहाल और जर्जर सड़कों का स्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। सभी सड़कों का कायाकल्प इस सरकार में होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए राजनीति कर रही है। पांच वर्षों में जमनियां विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का उत्तम विधानसभा बनेगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। भाजपा के विकास रथ को रोकने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी गठबंधन कर रही है। लेकिन 2019 के चुनाव में जनता फिर इन तीनों पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। बिजली सुधार के दिशा में भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर अधिसाशी अभियंता रमेश चंद्र, रमाकांत ¨सह ,सुनील कुमार ¨सह, इतावरी राजभर, अनिल कुमार राय, पंकज राय, श्रवण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, सकील खां, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिवानंद पांडेय मुनेश्वर ¨सह,विनोद गुप्ता, अवधेश ¨सह, विजय जायसवाल, मदन प्रजापति आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बलिराम राय व संचालन प्रेम सागर राजभर ने किया।

इन सड़कों का हुआ शिलान्यास

-नरियांव से पचोखर हायर सेकेंड्री स्कूल तक संपर्क मार्ग, लंबाई 3.50 किमी, लागत 173.50 लाख रुपये।

- गगरन से अवकल होते हुए नहर की पटरी तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 3.9 किमी व लागत 199.04 लाख रुपये।

-दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत 2018-19 मतसा, सैदाबाद से तियरा (टिसौरी) संपर्क मार्ग निर्माण, लंबाई 2.7 किमी, लागत 148.51 लाख रुपये।

chat bot
आपका साथी