बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बेहाल

जासं, गाजीपुर : हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होने से आम आदमी की मुश्किल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:47 PM (IST)
बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बेहाल
बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बेहाल

जासं, गाजीपुर : हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गृहणियों से लेकर व्यापारी तक, ट्रांसपोर्टर व किसान पेट्रोलियम पदार्थों के भाव बढ़ने से परेशान हैं मगर सरकार है कि कीमतों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है।

रसूलपुर निवासी कार चालक संजय ने बताया कि डीजल का दाम बढ़ने के बाद किराया बढ़ाया जाता है तो यात्री आपत्ति करते हैं। कई तो मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। महराजगंज निवासी प्रदीप का कहना है कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल की कीमत के चलते वे बाइक लेकर चलना कम कर दिए हैं। बीकापुर गांव निवासी किसान चंदन का कहना बारिश नहीं हो रही है, बिजली भी दगा दे रहे है। धान की ¨सचाई करने का एकमात्र साधन डीजल इंजन था। डीजल के बढ़ते दामों के चलते धान की ¨सचाई भी नहीं हो पा रही है। बोले लोग -लगातार बढ़ रहे डीजल के रेट के चलते वाहन चालक भाड़ा बढ़ा दिए हैं अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में स्थिति और विकट हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल के दामों के बढ़ने से इसका असर अन्य चीजों पर पढ़ेगा।

-संदीप मिश्रा, बयेपुर देवकली। -पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से व्यापार करने में काफी असुविधा हो रही है। भाड़ा बढ़ने की वजह से उत्पाद के भी रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ रही है। सरकार को तत्काल प्रभाव से महंगाई पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में रोक लगानी होगी।

-शशिभूषण राय, इंद्रपुरी कालोनी।

-पहले बाइक उठाकर चल दिया करते थे। मगर अब कहीं जाने से पहले सोचना पड़ता है। लगातार पेट्रोल की कीमत बढ़ने से बाइक चलाना भी मुश्किल हो रहा है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है।

-राहुल यादव, तलवल।

पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से हर कोई परेशान है। दाम बढ़ने से माल भाड़ा, बस किराया सभी में वृद्धि हो रही है। सरकार को चाहिए की इस पर तत्काल अंकुश लगाए।

-पंकज राय, शास्त्रीनगर।

डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर आक्रोश

जासं, जखनियां (गाजीपुर): ब्लाक कांग्रेस कमेटी की गुरुवार को कस्बा स्थित शिवमंदिर पर हुई बैठक में डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि की ¨नदा की गई। अध्यक्ष देवनारायण ¨सह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में महंगाई चरम पर है। कमोबेश सभी विभागों में भ्रष्टाचार कायम है। वास्तविक पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनता से जो वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी उसे अब तक पूरा नहीं किया गया। केवल जनता को झूठा सपना दिखाया जा रहा है। महंगाई के चलते गरीब परिवार के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। बैठक में रीमा पांडेय, अनिल ¨सह, रामप्रवेश पांडेय, राजेश्वर ¨सह, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी