चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

कामाख्या धाम मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताअ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:25 PM (IST)
चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर): कामाख्या धाम मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने जमानियां विधानसभा स्थित क्षेत्र की टूटी सड़कें, स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र का खस्ताहाल, पशु अस्पताल, राज्यकीय बालिका इंटर कालेज, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि की समस्याओं को रखा। इसके साथ ही बिजली, जलभराव आदि समस्याएं रहीं। सेंसर बोर्ड के सदस्य व भाजपा नेता वरुण पांडेय ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा गरीब और किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है। मुरली कुशवाहा, श्रीराम पांडेय, जितेंद्र उपाध्याय, अनुराग पांडेय, राम प्रकाश उपाध्याय, आशीष आदि थे।

chat bot
आपका साथी