प्रधानमंत्री 17 को जिले के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

गाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को लोकसभा के कार्यकर्ता से सीधा संवाद करेंगे। इसकी तैयारी संबंध में टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को भाजपा के जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 06:04 PM (IST)
प्रधानमंत्री 17 को जिले के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री 17 को जिले के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को लोकसभा के कार्यकर्ता से सीधा संवाद करेंगे। इसकी तैयारी के संबंध में टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को भाजपा के जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन में नमो एप स्थापित करने की प्रक्रिया को पूरा कर उसका सत्यापन किया गया।

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में लगभग 50 स्थानों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम नगर के चीतनाथ घाट पर होगा। यहां रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने बूथ संरचना से संबंधित जानकारी लेते हुए इसे अतिशीघ्र पूर्ण कर नए सदस्यता के लिए लोगों का आह्वान किया। इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता के नेतृत्व में नमो एप के संचालन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं का सजीव चित्र दिखाकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। नमो एप प्रभारी आलोक शर्मा ने विस्तार से परिचित कराते हुए बताया कि इसके माध्यम से किसी भी केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री तथा गांव गरीब की जुड़ी समस्याओं को उचित पटल तक पहुंचाया जा सकता है। प्रोजेक्टर के संचालन में आईटी विभाग के सदस्य विनीत शर्मा ने विभिन्न साफ्टवेयर के माध्यम से प्रदर्शित कराया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद, अच्छे लाल गुप्ता, सोमारू चौहान, हरेंद्र यादव, राजकुमार चौबे, विभा पाल, अमरेश गुप्ता, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी