ब्लाक प्रमुख पद के लिए सीधी लड़ाई होने की संभावना

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ग्रामप्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:32 PM (IST)
ब्लाक प्रमुख पद के लिए सीधी लड़ाई होने की संभावना
ब्लाक प्रमुख पद के लिए सीधी लड़ाई होने की संभावना

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव खत्म होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई है। सैदपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सीधी लड़ाई होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। चुनाव में एक बार फिर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह व सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर की अहम भूमिका मानी जा रही है।

ईशोपुर गांव से बीडीसी पद का चुनाव जीते पूर्व एमएलसी व सपा नेता स्व रामकरन दादा के पौत्र आशीष उर्फ राहुल यादव ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए ताल ठोका है। राहुल ने लंदन से पढ़ाई की है। उनके खिलाफ महरूमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान हीरा यादव के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। सैदपुर ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह व सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर की भूमिका अहम मानी जा रही है। जगजाहिर है कि स्व. रामकरन यादव के सबसे करीबी में से एक पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह ने हमेशा से दादा के परिवार के साथ दिया है। ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी पूर्व ब्लाक द्वारा राहुल का साथ देने की बात राजनीतिक पंडित कर रहे हैं। इधर हीरा सिंह यादव को सपा नेता व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के करीबी देवराज सिंह ठाकुर का खास माना जाता है। हालांकि दोनों प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के समर्थन से ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि सपा किसे अपना समर्थन देती है।

chat bot
आपका साथी