महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर

हिदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:50 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : हिदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। आज आवश्यकता है कि महिलाएं जागरूक हों तथा अपने अधिकार को जानें। जब महिलाएं अपनी कर्मठता और शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बनेंगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी। नारी सृजन की आधार है, ऐसे में नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन 1090, 181, 112 इत्यादि उपलब्ध हैं। यथा आवश्यक जिस पर काल कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन अमित कुमार पांडेय ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि थाना पर महिला हेल्प डेस्क का संचालन भी महिलाओं की सुविधा एवं उनके समस्याओं के निस्तारण के लिए किया गया है। प्राचार्य डा. शरद कुमार ने सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इससे महिलाओं को जरूर शक्ति मिली है। डा. विमला देवी, डा. अरुंधति त्रिवेदी, डा. नीतू सिंह, डा. अरुण कुमार, डा. संजय कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर डा. राकेश कुमार सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी