भाजयुमो पूर्व प्रदेश मंत्री पर हमले में चार से पूछताछ कर रही पुलिस
जागरण संवाददाता गाजीपुर जंगीपुर थाना क्षेत्र के बद्धुसराय चट्टी पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश पर
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जंगीपुर थाना क्षेत्र के बद्धुसराय चट्टी पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश पर सोमवार की रात हुए हमले के चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। योगेश सिंह अपने परिवार के साथ राखी बंधवाकर आ रहे थे, तभी उनके ऊपर यह घटना हुई। किसी तरह उन्होंने काफी तेज रफ्तार में अपनी कार चलाकर जंगीपुर थाना पहुंचे और अपनी जान बचाई। हमले में उनकी कार का शीशा भी टूट गया। वहीं इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ आरोपितों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी आक्रोश है। इस संबंध में प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि यह प्रदेश की सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, जिसे हम पूर्ण नहीं होने देंगे। प्रदेशमंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि योगेश सिंह के ऊपर हमले के पीछे खनन माफिया व जिले में ओवरलोडिग का कार्य करने वालों का हाथ है। सरकार को बदनाम करने में जंगीपुर एसओ की प्रमुख भूमिका है। आरोप लगाया कि नामजद हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
दी चेतावनी, कल जंगीपुर थाने पर करेंगे धरना प्रदर्शन
- बैठक में बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि अगर पांच अगस्त तक उचित संवैधानिक कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता छह अगस्त को अपराह्न 12 बजे जंगीपुर थाने पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपकलाल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, रवि त्रिपाठी, सतीश पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने किया।
<ढ्डद्धड्ड>--- हमले की घटना से इंकार कर रही पुलिस
- योगेश पर हमले की घटना से पुलिस इंकार कर रही है। उनका कहना है कि योगेश सिंह कार से आ रहे थे बद्धुसराय चट्टी पर एक व्यक्ति का हाथ टकरा गया। इसके बाद भीड़ इकट्ठा होते देख यह तेजी में वहां से भागे हैं। इस पर भीड़ ने पत्थर चलाया है, जो उनके शीशे पर आकर लगा है।
<ढ्डद्धड्ड>--- एक नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। तहरीर के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
- गोपीनाथ सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर।