साक्षी बनी पुलिस, परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

घर से फरार होने के बाद जब पुलिस गिरफ्त में प्रेमी युगल आए तो उनके परिजनों को समझाबुझा कर शादी करा दी गई। पुलिस इस शादी की साक्षी बनी और थाने में ही दोनों सात फेरे लिए। इसके बाद हंसीखुशी घर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:52 PM (IST)
साक्षी बनी पुलिस, परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल
साक्षी बनी पुलिस, परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर ) : घर से फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आए प्रेमी युगल के परिजनों को समझा-बुझाकर शादी करा दी गई। पुलिस इस शादी की साक्षी बनी और थाने में ही दोनों ने सात फेरे लिए। इसके बाद वे हंसी-खुशी घर चले गए। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी प्रेमी गोलू यादव को पूजा नामक युवती से प्यार हो गया। उसने शादी के लिए घरवालों से बात की लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। ऐसे में वह दस दिन पूर्व प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई। इसके बाद शुरू हुई पंचायत। काफी मान- मनौव्वल के पास दोनों के परिवार के सदस्य राजी हो गए। ऐसे में उनकी शादी करा दी गई।

chat bot
आपका साथी