गाजीपुर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा उसकी नली में फंसा कारतूस और जेब से भी एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित की लंबे समय से कई मामलों में तलाश की जा रही थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:16 PM (IST)
गाजीपुर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गाजीपुर, जेएनएन। मुख्तार अंसारी के आपराधिक गैंग-191 के सक्रिय सदस्य तुफैल खां को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने लट्ठूडीह पुलिया के पास से शनिवार को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार भागते समय आरोपित ने पुलिस पार्टी पर पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, उसकी नली में फंसा कारतूस और जेब से भी एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित की लंबे समय से कई मामलों में तलाश की जा रही थी।

शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपित को पेश किया और उसके पुराने अपराधों की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपित के हिरासत में आने के बाद पूछताछ में कई मामलों में उसकी संलिप्‍तता उजागर होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस आरोपित से मिले सुराग के आधार पर मुख्‍तार गिरोह के बारे में और जानकारी हासिल कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरी ओर त्रिभुवन नारायण सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपित सुंदरम सिंह उर्फ धनजी को पुलिस ने सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी