पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प

मातृभूमि संगठन की ओर से प्राचीन धार्मिक स्थलों पर रविवार?

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:19 PM (IST)
पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प
पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर): मातृभूमि संगठन की ओर से प्राचीन धार्मिक स्थलों पर रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। शुभारंभ मौनीबाबा धाम कनुवान से हुआ। सिद्धपीठ हथियाराम, सिद्धपीठ भुड़कुडा़ मठ, खटियवा बाबा धाम, प्राचीन सरोवर शिवमंदिर, अलीपुर मंदरा में हरिशंकरी, बरगद, पाकड़, पीपल के पौधे लगाए गए। संरक्षक नीरज सिंह, अध्यक्ष मेवालाल, उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पौधे मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। लगातार प्रदूषण बढ़ने से आने वाले समय में संकट और बढ़ेगा। खुशहाल जीवन और आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण का व्रत हम सबकी जिम्मेदारी है। दो हजार 100 पौधे लगाने का लक्ष्य है। मुकेश मौर्या, मनोज यादव, अजय सिंह रिकू, रामजी मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, अभय सिंह, आनंद यादव, सानंद यादव, अभय लाल गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी