पर्यावरण संतुलन को पौधारोपण बेहद जरूरी

एकल अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वराज मंच द्वारा बुधवार को एक।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:42 PM (IST)
पर्यावरण संतुलन को पौधारोपण बेहद जरूरी
पर्यावरण संतुलन को पौधारोपण बेहद जरूरी

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : एकल अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वराज मंच द्वारा बुधवार को एक दिवसीय पौाधरोपण कार्यक्रम बजरंग आइटीआइ परिसर में किया गया। इसके बाद परिसर से नगर में पदयात्रा निकालकर हाथों में पौध लेकर बहनों ने पौधरोपण के प्रति आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि नारायण दास ने किया दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण पुनीत कार्य है। हम सभी को पौधे का परिवार के सदस्य की भांति ही संरक्षण करना चाहिए। प्राकृतिक असंतुलन को रोकने के लिए आज बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल ही पूरे मन से की जाए। पेड़ों का हमारे जीवन में एक बहुत ही अहम स्थान है। यह वातावरण को शुद्ध रखने में सहायता प्रदान तो करते ही हैं, साथ ही हमें जीवनदायिनी आक्सीजन सहित फल, फूल, छाया, शीतलता भी देते हैं। बरसात भी पौधों की देन है, जितनी ज्यादा हरियाली होती है उतनी ही अच्छी बरसात भी होती है और बाढ़ जैसे आपदा को भी पेड़ पौधे ही रोकते हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। ऐसे बरसात के मौसम में पौधे जल्दी फलते-फूलते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर अंचल शिक्षा की प्रभारी ओमकार नाथ राय, मिथिलेश सिंह, सुनिल सिंह अश्विनी सिंह, सुखारी पासवान, सुनिल सिंह, मदनमोहन विश्वकर्मा, अमित सिंह, सुमन वर्मा आदि रहीं।

पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प

बिरनो (गाजीपुर) : मां आदिशक्ति सेवा संस्थान के सदस्यों ने गुरुवार को लंका मैदान में पौधरोपण किया। साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके लिए आसपास के लोगों को जागरूक भी किया गया। सुजीत सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान अगस्त तक चलेगा। 200 से 250 पौधे नगर में लगाने का लक्ष्य है। टुन्नू सिंह, संजय जायसवाल, धीरेंद्र कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, कुणाल कश्यप, राहुल कुशवाहा, शुभम सोनी आदि थे।

chat bot
आपका साथी