Ghazipur Lok Sabha Result 2019: गाजीपुर लोस मनोज सिन्‍हा हारे, बसपा का खुला खाता

सपा और बसपा गठबंधन की ओर से बसपा प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी ने 566082 मत प्राप्‍त कर रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्हा को 119392 मतों से हराकर बसपा का खाता खोला।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 11:00 PM (IST)
Ghazipur Lok Sabha Result 2019: गाजीपुर लोस मनोज सिन्‍हा हारे, बसपा का खुला खाता
Ghazipur Lok Sabha Result 2019: गाजीपुर लोस मनोज सिन्‍हा हारे, बसपा का खुला खाता

गाजीपुर, जेएनएन। सपा और बसपा गठबंधन की ओर से बसपा प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी ने 566082 मत प्राप्‍त कर रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्हा को 119392 मतों से हराकर बसपा का खाता खोला। मनोज सिन्हा को यहां से कुल 446690 मत मिले। भाजपा के मनोज सिन्हा यहां पर गठबंधन के उम्‍मीदवार अफजाल अंसारी से 120956 मतों से हारे तो बसपा का पहली बार यहां से खाता खुला।

गुरुवार देर रात बस बजे चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा गाजीपुर को नया सांसद मिल गया। गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को 58.60 फीसद मतदान हुआ था। पिछली बार भाजपा प्रत्‍याशी मनोज सिन्‍हा ने 17 फीसद मत पाकर जीत हासिल की थी।

---------------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

10.15 बजे : गठबंधन प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी ने 564144 वोट पाकर मनोज सिन्हा को 120956 मतों से हराकर बसपा का खाता खोला। मनोज सिन्हा को कुल 442188 मत मिले। मनोज सिन्हा 120956 मतों से हारे तो बसपा का पहली बार खुला खाता।

9.15 बजे : 29 वें चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 541201 मत, मनोज सिन्हा को 428023 मत मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 113178 मतों से आगे चल रहे हैं।

9 बजे : 25 वें चरण की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 482118 मत, मनोज सिन्हा को 379863मत मिले। इस प्रकार गठबंधन प्रत्याशी 102255 मतों से आगे चल रहे हैं।

8.05 बजे : 24वें चरण की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 464656 मत, मनोज सिन्हा को 363168 मत मिले। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 101488 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 बजे : 23 वें चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 445761 मत, मनोज सिन्हा को 349331 मत मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 96430 मतों से आगे चल रहे हैं।

7.30 बजे : 22 वें चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 425799 मत व मनोज सिन्हा को 335772 मत मिले। गठबंधन प्रत्याशी 90027 मतों से आगे चल रहे हैं।

5.45 बजे : 17 के चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 327573 मत मिले, मनोज सिन्हा को 258146मत हासिल हुए हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 69427 मतों से आगे हैं।

5.15 बजे : गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 304450 मत, मनोज सिन्हा को 245465 मत मिले। इस प्रकार गठबंधन प्रत्याशी 58985 मतों से आगे चल रहे हैं।

4.40 बजे : मतगणना के 14 वें चरण में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को मिले 270654 मत, मनोज सिन्हा को 212826 मत मिले। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 57828 मतों से आगे चल रहे हैं।

4.15 बजे : मतगणना के 13वें चक्र में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को मिले 250637 मत। मनोज सिन्हा को 197376 मत मिले। वहीं गठबंधन प्रत्याशी 53261 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 बजे : गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को मिले 228871मत, मनोज सिन्हा को मिले 182991 मत। गठबंधन प्रत्याशी 45880 मतों से आगे चल रहे हैं।

3.55 बजे : 11 वें चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को मिले 209117 मत, मनोज सिन्हा को 167707मत मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी 41410 मतों से आगे चल रहे हैं।

3.50 बजे : दसवें चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 190767 मत, मनोज सिन्हा को 151655 मत मिले हैं। इस प्रकार गठबंधन प्रत्याशी 39112 मतों से आगे हैं।

3.30 बजे : 10 वे राउंड की मतगणना में गठबंधन के अफजाल अंसारी को 190767 मत की तुलना में सिन्हा को 151655 वोट मिले हैं। मनोज सिन्हा 39112 वोट से पीछे चल रहे हैं।

2.30 बजे : गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को मिले 151452 मत, मनोज सिन्हा को 120132 मत। आठवें चक्र की गिनती पूरी होने के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी 31320 मतों से आगे।

12.40 बजे : छठे राउंड में मनोज सिन्‍हा 19714 मतों से बसपा के अफजाल अंसारी से पीछे है।

12.30 बजे : गाजीपुर से अब तक 136277 मत गठबंधन प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी और भाजपा के मनोज सिन्‍हा 105311 मत पा चुके हैं। इस प्रकार गाजीपुर से भाजपा के मनोज सिन्‍हा अफजाल अंसारी से काफी पीछे हो चुके हैं। 

11.30 बजे : तीसरे चक्र की मतगणना पूरी। गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी 12247 मतों से आगे हैं। मनोज सिन्हा को 44040 और अफजाल अंसारी को 56287 मत मिले हैं।

10.55 बजे : दूसरे चक्र के रुझान के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी भाजपा के मनोज सिन्हा से करीब 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं हालांकि सदर विधानसभा से मनोज सिन्हा करीब दो हजार वोटों से लीड किये हुए हैं।

10 बजे : प्रथम चक्र के परिणाम में बीजेपी 14400 मत, गठबंधन को 18614 मत मिले हैं। जबकि 4208 मतों से गठबंधन आगे चल रहा है।

9.15 बजे : गठबन्धन प्रत्याशी अफजाल अंसारी से करीब 32 सौ वोटों से पीछे चल रहे हैं भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा।

8.30 बजे : सदर विधान से पहला रुझान, यहां की पहली ईवीएम में मनोज सिन्हा को 87 व अफजाल अंसारी को 407 वोट मिले।

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

जंगीपुर मंडी समिति में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना शुरू हो गई है। सुबह 7:00 बजे ही प्रत्याशी व उनके एजेंट पहुंच गए। मुख्य गेट पर तैनात फोर्स एक एक आदमी की सघन जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दे रहे हैं। जहां-जहां मतों की गणना हो रही है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसके साथ ही प्रत्येक टेबल पर चुनाव आयोग द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई।


2014 गाजीपुर लोकसभा परिणाम : चुनाव में मनोज सिन्‍हा भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 306929 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर सपा की ओर से शिवकन्‍या कुशवाहा ने 274477 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव ने 241645 मत हासिल किया था।

गाजीपुर संसदीय क्षेत्र- 75

1867712

कुल मतदाता
1101691 कुल पड़े मत
1016718 पुरुष मतदाता
580248 पड़े पुरुष मत
850935 महिला मतदाता
521440 पड़े महिला मत
59 अन्य मतदाता
पड़े अन्य मत

गाजीपुर लोकसभा के प्रत्‍याशी : भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा, बसपा प्रत्याशी अफजाल सहित सभी प्रत्याशियों के परिणाम आज गुरुवार को आ गए। यहां कांग्रेस से अजीत प्रताप कुशवाहा, गठबंधन से अफजाल अंसारी, कम्युनिस्ट पार्टी से भानु प्रकाश पांडेय, भाजपा से मनोज सिन्हा, माले से ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से बृजेंद्र कुमार वर्मा, जनता राज पार्टी से भरत, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से राजेश कुमार यादव, भारतीय जन नायक पार्टी के डा. राजेश कुमार सिंह, सुहेलदेव भरतीय समाजपार्टी से रामजी, मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रवेश शर्मा उर्फ रिंकू, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी से वेदप्रकाश, प्र. सपा (लोहिया) से संतोष कुमार यादव, निर्दल हृदय नारायन सिंह चुनावी मैदान में थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी