कीचड़युक्त मार्ग से आवागमन को बाध्य विष्णुपुरी कॉलोनी के लोग

जासं गाजीपुर शहर के कपूरपुर शहरी स्थित विष्णुपुरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घर तक पहुंचने के लिए इन दिनों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वजह एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर पालिका द्वारा मार्ग का निर्माण ही नहीं कराया गया। दुश्वारियों का आलम है कि बरसात के मौसम में मिट्टी की यह सड़क कीचड़युक्त व जगह-जगह जलजमाव हो जाने से काफी खतरनाक हो चुकी है। मार्ग निर्माण के लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार अधिकारियों के यहां गुहार लगाई लेकिन अब तक उनकी तंद्रा नहीं टूटी ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:07 AM (IST)
कीचड़युक्त मार्ग से आवागमन को बाध्य विष्णुपुरी कॉलोनी के लोग
कीचड़युक्त मार्ग से आवागमन को बाध्य विष्णुपुरी कॉलोनी के लोग

जासं, गाजीपुर : शहर के कपूरपुर शहरी स्थित विष्णुपुरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घर तक पहुंचने के लिए इन दिनों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वजह एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर पालिका द्वारा मार्ग का निर्माण ही नहीं कराया गया। दुश्वारियों का आलम है कि बरसात के मौसम में मिट्टी की यह सड़क कीचड़युक्त व जगह-जगह जलजमाव हो जाने से काफी खतरनाक हो चुकी है। मार्ग निर्माण के लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार अधिकारियों के यहां गुहार लगाई, लेकिन अब तक उनकी तंद्रा नहीं टूटी, ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मोहल्ला निवासी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सुभाष गुप्ता, किशोरी शाह, नंदनी श्रीवास्तव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव व अधिवक्ता सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा मार्ग का आज तक निर्माण कराया ही नहीं गया। कच्ची सड़क बरसात के मौसम में काफी खतरनाक हो चुकी है। स्थिति तो यह है कि दो पहिया वाहन घर तक नहीं पहुंच पाता है, पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। इससे बेहतर तो गांव की गलियां हैं, जहां कम से कम खड़ंजा तो बिछा हुआ है। मोहल्लेवासियों ने नपा के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग निर्माण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी