भितरी में अनलॉक के बंदिशों की उड़ रही धज्जियां

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:55 PM (IST)
भितरी में अनलॉक के बंदिशों की उड़ रही धज्जियां
भितरी में अनलॉक के बंदिशों की उड़ रही धज्जियां

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों के अंदर शिथिलता आ गई है। लोग बेखौफ बिना सुरक्षा कवच के बाहर घूम रहे हैं। कड़े प्रतिबंधों के चार लॉकडाउन में मानवीय कदमों को बांधकर रखा गया था लेकिन अनलॉक में लोग भितरी बाजार में बैंक, दुकान, बस स्टैंड, चाय पान के दुकानों पर शासनादेश को धता बताते हुए शारीरिक दूरी की अवहेलना कर रहे हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर बैठ व घूम रहे हैं। सैलून, पार्लर, मिष्ठान, जनरल स्टोर आदि के दुकानों पर जमकर शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अधिकांश दुकानों से मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी आदि गायब हैं। रात के समय लगाए गए प्रतिबंध का भी लोगों में कोई भय नहीं है। सुबह निर्धारित समय से पूर्व ही दुकान खुल जाती हैं। इस समय थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी