जनता याद कर रही समाजवादी सरकार

समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को कुसुम्हीं कलां व ढेलवां गांव।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:08 PM (IST)
जनता याद कर रही समाजवादी सरकार
जनता याद कर रही समाजवादी सरकार

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को कुसुम्हीं कलां व ढेलवां गांव में समाजवादी चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए सपा सरकार के कार्यों को गिनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामकिशोर बिन्द ने कहा कि पिछला विधान सभा चुनाव भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे के साथ लड़ा था,पर बाद में उनको अपमानित किया गया।

आरोप लगाया कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा है। कार्यक्रम में राजेश कुशवाहा, परशुराम बिद, अशोक कुमार बिद, कमलेश बिद, सूरज राम बागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरविद कुमार यादव, सत्या यादव, पांचू यादव, डा. रमेश बिद आदि उपस्थित थे। कुसुम्हीं कलां गांव के चौपाल की अध्यक्षता अवधेश कश्यप व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ राम ने किय। ढेलवा के चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश बिद और संचालन प्रभुनाथ राम ने किया।

chat bot
आपका साथी