चीन पर सरकार के डिजिटल स्ट्राइक को लोगों ने सराहा

जासं खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के हजारों लोगों के मोबाइल में दर्जनों चाइनीज एप पड़े रहते थे और उनका समय समय पर भारी उपयोग भी किया जाता था। ब्यूटी मेकअप भविष्यवाणी खेल मनोरंजन खानसामा एडवेंचर हास्यापद नाचगाना जैसे 50सो चाइनीज एप्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। युवकों समेत कई मनोरंजक चाइनीज एप्लिकेशन की दीवानी युवतियां और महिलाएं भी दिनरात उसी एप के मनोरंजक मायाजाल में उलझी रहती थी। सोशल मीडिया विशेषज्ञ खानपुर के विकास सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रोसिजर एंड सेफगा‌र्ड्स फार ब्लाकिग आफ एक्सेस आफ इंफारमेशन बाई पब्लिक में खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 05:33 PM (IST)
चीन पर सरकार के डिजिटल स्ट्राइक को लोगों ने सराहा
चीन पर सरकार के डिजिटल स्ट्राइक को लोगों ने सराहा

जासं, खानपुर (गाजीपुर) : सरकार द्वारा चीनी मोबाइल एप्स पर बैन लगाने के निर्णय की चारों ओर सराहना हो रही है। आम लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। सभी लोग चीनी एप का विरोध कर रहे हैं। अब वह देशी वर्जन तलाश रहे हैं।

क्षेत्र के हजारों लोगों के मोबाइल में दर्जनों चीनी एप पड़े रहते थे और उनका समय-समय पर उपयोग भी किया जाता था। ब्यूटी, मेकअप, भविष्यवाणी, खेल, मनोरंजन, खानसामा, एडवेंचर, हास्यापद, नाच-गाना जैसे 50सों चीनी एप ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। युवकों समेत कई मनोरंजक चीनी एप्लिकेशन की दीवानी युवतियां और महिलाएं भी दिन रात उसी एप के मनोरंजक मायाजाल में उलझी रहती थीं। सोशल मीडिया विशेषज्ञ खानपुर के विकास सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रोसिजर एंड सेफगा‌र्ड्स फार ब्लॉकिग आफ एक्सेस आफ इंफारमेशन बाई पब्लिक में खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससें मोबाइल यूजर का काफी नुकसान होता था और उन्हें पता भी नही चलता था। उनके कई गोपनीय जानकारियां भी इन एप द्वारा चोरी कर लिए जाते थे। चीन के सभी निरर्थक एप्स को बैन कर भारतीय एप को डाउनलोड करने से भारतीय तकनीकी दक्षता को आत्मबल मिलेगा। दुनिया के सबसे अधिक इंटरनेट उपभोक्ताओं को भारतीयता और भारतीय अन्वेषकों पर गर्वानुभूति होगा। कई गृहणियों सहित युवक युवतियों ने कहा कि हमारे हथेलियों में मनोरंजन का सुगम साधन था लेकिन जब राष्ट्रीयता की बात आएगी तो देश, सेना और स्वाभिमान सर्वोपरि है।

chat bot
आपका साथी