गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने पर जोर

जासं खानपुर (गाजीपुर) पंचायत उपनिदेशक वाराणसी मंडल अनिल कुमार सिंह ने रविवार को इशोपुर शादीभादी व गोपालपुर गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण पर जोर दिया। ग्राम प्रधानों को गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साफ कहा कि प्रतिदिन गांवों में दवा का छिड़काव होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:06 AM (IST)
गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने पर जोर
गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने पर जोर

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : पंचायत उपनिदेशक वाराणसी मंडल अनिल कुमार सिंह ने रविवार को इशोपुर, शादीभादी व गोपालपुर गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण पर जोर दिया। ग्राम प्रधानों को गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साफ कहा कि प्रतिदिन गांवों में दवा का छिड़काव होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी किसी भी स्थान पर जलजमाव न होने दें। सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, मंदिर साफ सुथरा होना चाहिए। नियमित अंतराल पर दवा का छिड़काव भी होना जरूरी है। संचारी रोगों के रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान सीमित समय के लिए नहीं बल्कि हर समय चलाया जाना चाहिए। उन्होंने इशोपुर के प्रधान अजय यादव और शादीभादी के प्रधान धर्मेंद्र सिंह के विकास कार्यों की प्रगति को देखकर उनकी प्रशंसा की। ग्रामीणों के हितों को ध्यान रखते हुए सरकार के योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को प्रेरित किया। एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित ने बताया कि तीनों गांवों के प्रधानों को सामुदायिक शौचालय का निर्माण जल्द कराए जाने को आदेशित किया गया।

chat bot
आपका साथी