लक्ष्य पूरा होने के बाद भी होगी धान खरीद

जागरण संवाददाता गाजीपुर क्रय केंद्रों पर व्याप्त दु‌र्व्यवस्था को लेकर दैनिक जागरण में लगातार खबरें प्रकाशित होने से किसानों की धान तौल में तेजी आई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 09:15 PM (IST)
लक्ष्य पूरा होने के बाद भी होगी धान खरीद
लक्ष्य पूरा होने के बाद भी होगी धान खरीद

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : क्रय केंद्रों पर व्याप्त दु‌र्व्यवस्था को लेकर 'दैनिक जागरण' में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद किसानों को काफी राहत मिली है। धान खरीद की गति बढ़ गई है और काफी हद तक किसानों के धान की तौल तेजी से हो रही है। इसका परिणाम यह है कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसद धान की खरीद हो चुकी है, जबकि अभी 28 फरवरी तक क्रय केंद्र संचालित होंगे। राहत की बात यह है कि लक्ष्य पूरा होने के बाद भी किसान जब तक धान लेकर आते रहेंगे नियम के अनुसार उनकी खरीद चलती रहेगी।

जिले भर में वैसे तो कुल 128 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं लेकिन इसमें से फिलहाल 98 क्रय केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष दो लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है, जिसमें से एक लाख 60 हजार एमटी धान खरीदा जा चुका है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी 40 हजार एमटी और धान खरीदा जाना है। हालांकि क्रय केंद्र अभी 28 फरवरी तक चलेंगे, ऐसे में इस बार भी लक्ष्य पूरा होने में संशय नहीं लग रहा है। पिछले वर्ष एक लाख 54 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य मिला था जो समय से पहले ही पूरा हो गया। इसके बाद भी किसान अपना धान लेकर आते रहे और उनकी खरीद चलती रही। क्रय केंद्र बंद होने तक दो लाख एमटी से अधिक धान की खरीद हो गई। फिलहाल कुछ को छोड़कर अन्य केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति संतोषजनक चल रही है। हालांकि बिचौलियों को रोकने में विभाग अभी भी पूरी तरह कामयाब नहीं हो सका है। : फिलहाल धान क्रय की स्थिति व गति ठीक चल रही है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसद हो चुकी है। अगर किसान आते रहेंगे तो लक्ष्य पूरा होने

के बाद भी खरीद चलती रहेगी।

- रतन कुमार शुक्ल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी