प्रतिबंधित मांस संग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) पुलिस ने नगर के कोटिया मुहल्ला स्थित एक अहाते से प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:31 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस संग गिरफ्तार
प्रतिबंधित मांस संग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : पुलिस ने नगर के कोटिया मुहल्ला स्थित एक अहाते से प्रतिबंधित मांस, बछड़ा, चापड़, तराजू व हसिया बरामद किया। इस मामले में दर्जी मुहल्ला के सलमान कुरैशी उर्फ पाठकर को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह उप निरीक्षक तरुण पांडेय व हमराहों के साथ भ्रमण पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कोटिया मोहल्ले के राजू कसाई के अहाते में प्रतिबंधित मांस का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर वहां पहुंचने पर 95 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, चार चापड़, एक तराजू मय बाट व लकड़ी का ठेहा, एक अदद हसिया बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ मामला पंजीकृत कर

उसका चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी