करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार की तैयारी में सुहागिनें
जागरण संवाददाता गाजीपुर करवाचौथ पर बाजार सज गए हैं। महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर
जागरण संवाददाता, गाजीपुर :
करवाचौथ पर बाजार सज गए हैं। महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को दिनभर नगर में चहल-पहल रहा। करवाचौथ का पर्व रविवार को है। इसलिए सबसे ज्यादा सौंन्दर्य प्रसाधन की तरफ महिलाओं का रुझान है। बाजार में कांच की लाल चूड़ियां, लहठी की खरीद हो रही है।
बनारसी फैब्रिक के साथ शिफान, जार्जट साड़ियों की मांग है। कोरोनाकाल में मंदा पड़ा कारोबार अब रफ्तार पकड़ने लगा है।
करवाचौथ पर महिलाएं पारंपरिक परिधान तो पसंद करती ही हैं लेकिन त्योहारों का ट्रेंड बदलने के साथ परिधानों में भी देशी के साथ वेस्टर्न खूब पसंद किया जा रहा है। महिलाएं सिपल सलवार सूट की जगह सिल्क फैब्रिक में अनारकली गाउन, धोती, पैंट्स के साथ डिजाइनर टाप या लांग कुर्ती के साथ शरारासूट पसंद कर रही हैं। सुहागिनें मेहंदी की कच्ची पत्ती के साथ रेडीमेड मेहंदी के साथ आकर्षक डिजाइन में पति का नाम प्रिट करवा रही हैं। ब्यूटी पार्लर में रविवार की बुकिग जोरों पर है। पति के लुभावने मनपसंद व्यजंन और पकवान बनाने के लिए भी तैयारी की जा रही है। नई नवेली सुहागिनें अपने साड़ियों के साथ मैचिग करते पैजामा कुर्ता भी पतियों को पहनाने की तैयारी कर रहीं है। खानपुर: सिधौना, खानपुर, अनौनी, उचौरी, नायकडीह, मौधा, जगदीशपुर, गौरी आदि बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बाजार में साड़ी, सूट, श्रृंगार, जेवर के अलावा करवाचौथ पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवा, छननी और डिजायनर दीये की भी खूब खरीदारी शुरू हो गई है। सुबह से शाम तक बाजार में रौनक हो रही है। महिलाएं अपने परिवार के साथ बाजार में आभूषण व कपड़े की जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिनें सबसे अलग दिखना चाहती हैं, ऐसे में कुछ महिलाएं पति के साथ तो कुछ अपनी सहेलियों व परिजनों के साथ खरीदारी के लिए बाजार आ रही हैं। जहां महिलाएं करवाचौथ के लिए गहने, साड़ी, दुपट्टे, सूट, गाउन और लहंगे की खरीदारी कर रहीं हैं।