अखिलेश-मायावती के गठबंधन से मिर्ची क्यों लग रही है भाजपा को : ओमप्रकाश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को ही निशाना पर लिया। कहा कि 3

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST)
अखिलेश-मायावती के गठबंधन से मिर्ची क्यों लग रही है भाजपा को : ओमप्रकाश
अखिलेश-मायावती के गठबंधन से मिर्ची क्यों लग रही है भाजपा को : ओमप्रकाश

जासं, गाजीपुर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 38 दलों से गठबंधन भाजपा ने किया तो कोई बात नहीं, अब अखिलेश और मायावती ने गठबंधन कर लिया तो मिर्ची क्यों लग रही है।

दुल्लहपुर के मलेठी क्षेत्र में उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति की आबादी 54 फीसद है इसलिए इनके आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया जाए। सपा व बसपा की हिम्मत नहीं लेकिन उन्होंने भाजपा को चुनौती दी है। भाजपा को कंधा देने के लिए सुभासपा के चार एमएलए हैं। जिन महाराजा सुहेलदेव का नाम लेने से लोग कतराते थे आज खुद प्रधानमंत्री मोदी सुहेलदेव के आदर्श का भारत बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को मुम्बई में सभा करके वह एक लाख राजभरों को एकत्र करेंगे तब शिवसेना को भी उनकी ताकत का एहसास होगा। अगर शिक्षा पर कानून नहीं बना तो संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को डाक्टर व इंजीनियर बनाने के लिए नि:शुल्क को¨चग चलाती है। पिछड़ा व सामान्य जाति के लिए भी को¨चग की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए संघर्ष जारी है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक करोड़ 70 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन उसमें नेता व अधिकारी के बच्चे नहीं पढ़ते।

मरदह में पलहीपुर चट्टी की जनसभा में उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण के वर्गीकरण के बिना उनका भला नहीं होगा। सरकार से गरीबों को हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी होनी चाहिए। अर¨वद राजभर, रामजी राजभर, डा. संतोष पांडेय, जयनाथ राजभर, रामशरण राजभर, अंबिका राजभर आदि थे।

chat bot
आपका साथी