हजारों दीपों से जगमग होगा बूढ़ेनाथ महादेव घाट

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) देवदीपावली की तैयारियां इस समय जोरों पर चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 05:10 PM (IST)
हजारों दीपों से जगमग होगा बूढ़ेनाथ महादेव घाट
हजारों दीपों से जगमग होगा बूढ़ेनाथ महादेव घाट

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : देवदीपावली की तैयारियां इस समय जोरों पर चल रही हैं। नगर के गंगा घाटों समेत ग्रामीण अंचलों में स्थित पोखरों व तालाबों पर सफाई एवं रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर के बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर कुछ खास तैयारियां चल रही हैं। इस बार बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर हजारों दीप जलेंगे। खास यह है कि घाट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। सभी श्रद्धालु मास्क में ही घाट पर आएंगे।

घाट पर जमे बालू की सफाई के बाद उसकी धुलाई एवं आसपास कायम गंदगी को साफ कर दिया गया है। पूरे घाट की सफेद चूने के अलावा डबल कोट से कई रंगों से रंगाई-पुताई चल रही है। घाट के पश्चिम तरफ से बोया गया जौ अब बड़ा हो गया है। घाट पर हरियाली भी दिख रही है। मां गंगा सेवा संघ के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने बताया कि जौ की रोपाई का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। घाट पर बांस-बल्ली गाड़ दी गई है। बास-बल्ली की रंगाई-पुताई के साथ फांगिग मशीन से घाट पर कच्चे हिस्से के बालू को भी रंगा जा रहा है। इससे घाट की सुंदरता और बढ़ जा रही है। अन्य तरह की भी सजावट की जा रही है। दिनेश कुशवाहा ने बताया कि इस बार देव दीपावली पर घाट काफी सुंदर लगेगा।

chat bot
आपका साथी