संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत

थाना शादियाबाद के पास के पास नंदगंज रोड पर दुर्गा चौक के पास वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो उसकी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:06 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत

जासं, मनिहारी (गाजीपुर) : थाना शादियाबाद के पास नंदगंज रोड पर दुर्गा चौक के पास वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव की शिनाख्त भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के घटारों गांव निवासी शांति देवी के रूप में हुई। वृद्धा की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घरवालों के अनुसार शांति देवी की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह गुरुवार की शाम घर से निकल गई और फिर नहीं लौटी। रात भर खोजबीन शुरू हुई मगर पता नहीं चला। इसी बीच सुबह दुर्गा चौक के पास वह मृत अवस्था में मिलीं। थानाध्यक्ष केके चौबे ने बताया कि वृद्धा की मौत कैसे हुई है, यह पता नहीं चल सका है। शरीर पर कहीं चोट के निशान भी नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी