संगीत व्यक्ति की सफलता के लिए आवश्यक

गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में संगीत परिषद एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में हुई दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उद्घघाटन सत्र में 19 नवंबर को काशी हिदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय से आए डा. ज्ञानेश चंद्र पांडेय ने छात्राओं को भारतीय संगीत की बारीकियों से रूबरू कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:06 AM (IST)
संगीत व्यक्ति की सफलता के लिए आवश्यक
संगीत व्यक्ति की सफलता के लिए आवश्यक

जासं, गाजीपुर : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगीत परिषद एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में हुई दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उद्घाटन सत्र में 19 नवंबर को काशी हिदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय से आए डा. ज्ञानेश चंद्र पांडेय ने छात्राओं को भारतीय संगीत की बारीकियों से रूबरू कराया। उसके बाद गायन संबंधी विभिन्न एकल एवं सामूहिक प्रतियोगिताएं हुई।

दूसरे दिन 20 नवंबर को एकल एवं समूह नृत्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं में डा. सत्येंद्र सिंह एवं प्राध्यापकों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगीत व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है। इससे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आता है। आत्मविश्वास बढ़ता है, रक्त संचार बढ़ता है जो व्यक्ति की सफलता के लिए आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को संगीत में अभिरुचि होनी ही चाहिए।  गायन की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता में  राधिका, विनीता, कुमकुम, शादमानी, लक्ष्मी, अमृता एवं अंजली अव्वल स्थान पर रही। वहीं सामूहिक प्रस्तुतियों में शादमानी एवं समूह, विनीता एवं समूह, राधिका एवं समूह तथा प्रकाशिनी एवं समूह को अत्यंत सराहा गया। यह प्रतियोगिता संपूर्ण महाविद्यालय के लिए खुली हुई थी। कला एवं विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इसमें प्रतिभाग किया। वहीं कल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी भारी संख्या में छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, उप- शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य एवं कंटेंपररी नृत्य की प्रतियोगिता में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कई प्रस्तुतियां उत्कृष्ट रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत परिषद की सचिव शादमानी ने किया।कार्यक्रम में डा. अनिता कुमारी, डा. बीएन पांडेय, अकबरे आजम, डा. शंभू शरण प्रसाद सिंह, डा. सारिका सिंह, शमाबेगम, डा. हरेंद्र यादव, डा. विकास सिंह, डा. संगीता मौर्य आदि थे।

chat bot
आपका साथी