नगरपालिका की ओर से होगा दीपावली मेला का आयोजन

नगरपालिका की ओर से आठ दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन होगा। इसके लिए लंका मैदान जगह चयनित हुई है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक का समय निश्चित किया गया है। चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:19 PM (IST)
नगरपालिका की ओर से होगा दीपावली मेला का आयोजन
नगरपालिका की ओर से होगा दीपावली मेला का आयोजन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : नगरपालिका की ओर से आठ दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन होगा। इसके लिए लंका मैदान जगह चयनित हुई है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक का समय निश्चित किया गया है। चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद परिसर में हर तरह के स्टाल, दुकानें आदि लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभाग की ओर से सरकार की योजना का स्टाल भी लगेगा। शासन ने दीपावली पर नगरपालिका परिषदों को मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है। शासन का मानना है कि दीपावली के त्योहार पर नागरिक बड़े पैमाने पर घरेलू सामग्री की खरीदारी करते हैं। इसे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए मेले का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिए तो व्यवस्थाएं की ही जाएंगी साथ में शहरी पथ विक्रेताओं को व्यापार बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मेले में होंगी सभी व्यवस्थाएं

शासन ने नगरपालिका को निर्देश दिए हैं की मेले में विभिन्न गतिविधियों का संचालन होगा। इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं। पथ विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थल सुरक्षित रखा जाए। फूड स्टाल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच, दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान, पार्किंग आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शुरुआत के तीन दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, स्थानीय लोक गायन, कौशल कला का प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के साथ एक एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी जिसमें प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। शासन के निर्देश पर शहर में दीपावली पर मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लंका मैदान का चयन किया गया है। यहां पर दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा।

-लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी सदर नगरपालिका।

chat bot
आपका साथी