मंदिर-मस्जिदों के बाद घर-घर सैनिटाइज कर रही नगर पालिका

जागरण संवाददाता गाजीपुर कोरोना महामारी के भीषण प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका परिषद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:55 PM (IST)
मंदिर-मस्जिदों के बाद घर-घर सैनिटाइज कर रही नगर पालिका
मंदिर-मस्जिदों के बाद घर-घर सैनिटाइज कर रही नगर पालिका

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : कोरोना महामारी के भीषण प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिरों और मस्जिदों को सैनिटाइज करने के बाद अब घर-घर को किया जा रहा है। शुक्रवार पवहारी बाबा, रवींद्रनाथ टैगोर, जयप्रकाश नारायण, मोहनपुरवा, नवाबगंज, मारकीनगंज, उर्दूबाजार एवं भगत सिंह नगर के वार्डों में घर-घर सैनिटाइज का कार्य किया गया। इसी प्रकार शनिवार को भी नगर के आठ वार्डों को सैनिटाइज किया गया। 18 अप्रैल को नगर के शेष नौ वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद यह कार्य बंद नहीं होगा, बल्कि पुन: उसी क्रम में लगातार जारी रहेगा। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने आम जनता से सैनिटाइजेशन के कार्य में कर्मियों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण भयावह रूप ले रहा है, काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है, लोग सावधान व सतर्क रहें। 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग भी अभी तक टीकाकरण नहीं कराए हैं, वह तत्काल पंजीयन कराकर टीकाकरण करा लें। खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराएं। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने भी लोगों से सफाई व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी