संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की जलकर मौत

नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी विवाहिता धानमति देवी (24) व उसकी सात वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को जलने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। इस मामले में मृतका की मां सावित्री ने पति पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 11:47 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की जलकर मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की जलकर मौत

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी विवाहिता धानमति देवी (24) व उसकी सात वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को जलने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। इस मामले में मृतका की मां सावित्री ने पति पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराई।

जंगीपुर निवासी धानमति की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी विश्वनाथ बिद के साथ हुई थी। दोनों के बीच एक सात वर्षीय पुत्री थी। मां सावित्री का आरोप है कि पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे व पुत्री को जलाकर मार डाला।

---

पति की हो रही है तलाश

मां-बेटी की मौत के मामले में मृतका की मां सावित्री की तहरीर पर पति विश्वनाथ बिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति फिलहाल घर छोड़कर फरार है। उसके गिरफ्त में आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

-पन्नग भूषण ओझा, थानाध्यक्ष नोनहरा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी