मां गंगा की सेवा से बड़ा और कोई काम नहीं : डा. हेमंत

भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प की जिला कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक मारकण्डेय वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। डा. हेमंत गुप्ता ने गोला घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। साथ ही मंडल संयोजक एवं कार्यकारणी के सदस्यों के नाम की घोषणा करते हुए मनोनयन पत्र दिया। दो सफाई कर्मियों को अंगवत्रम देकर सम्मानित किए। इसके पूर्व सैदपुर बासुपुर देवकली नंदगंज में उनका भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 11:06 PM (IST)
मां गंगा की सेवा से बड़ा और कोई काम नहीं : डा. हेमंत
मां गंगा की सेवा से बड़ा और कोई काम नहीं : डा. हेमंत

जासं, गाजीपुर : भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प की जिला कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता ने गोला घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। साथ ही मंडल संयोजक एवं कार्यकारणी के सदस्यों के नाम की घोषणा करते हुए मनोनयन पत्र दिया। दो सफाईकर्मियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किए। इसके पूर्व डा. हेमंत गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक मारकंडेय वर्मा का सैदपुर, बासुपुर, देवकली, नंदगंज में भव्य स्वागत किया गया।

गांव, शहर व कस्बा तक गंगा स्वच्छता जनजागरण के तहत बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर पर गोला घाट में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश सह-संयोजक डा. हेमंत गुप्ता ने कहा कि गंगा जन-जन की आस्था से जुड़ी हैं। उनकी निर्मलता के लिए सभी को लोगों को आगे आना होगा। मां गंगा की सेवा से बड़ा और कोई कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने गंगा सेवार्थ गठित प्रकल्प नमामि गंगे और भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सजग अभिभावक की तरह हम सभी के स्वास्थ्य, संस्कृतिक विरासत एवं देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। मारकंडेय वर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। दयाशंकर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला संयोजक सुशील उपाध्याय ने मंडल संयोजक एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की। सह संयोजक संतोष कुमार मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, दयाशंकर पांडेय, राजेश चौबे, विपिन मिश्रा, विनय मिश्रा, मनोज कुमार, मोहित मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, शशिशंकर पटेल, आशुतोष पांडेय, बबलू सिंह, देवकली मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार बिद, डा. पंकज कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, विपिन मिश्रा, अरुण तिवारी आदि थे। अध्यक्षता जयप्रकाश तिवारी व संचालन सुशील भारद्वाज ने किया।

chat bot
आपका साथी