मां के जयकारे से देवीमय हुआ वातावरण

गाजीपुर वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने बुधवार को देवी स्कंदमाता की पूजा की। मनोकामना की पूर्ति के लिए भक्त आंखें बंद किए मां का स्मरण करते रहे। वहीं देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान मां के जयकारे से वातावरण देवीमय हो गया। सुबह से ही भक्तों ने कतार में लगकर देवी मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 05:05 PM (IST)
मां के जयकारे से देवीमय हुआ वातावरण
मां के जयकारे से देवीमय हुआ वातावरण

जासं, गाजीपुर : वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने बुधवार को देवी स्कंदमाता की पूजा की। मनोकामना की पूर्ति के लिए भक्त आंखें बंद किए मां का स्मरण करते रहे। वहीं देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान मां के जयकारे से वातावरण देवीमय हो गया। सुबह से ही भक्तों ने कतार में लगकर देवी मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

देवी भागवत पुराण में कहा गया है कि स्कंदमाता प्रेम और वात्सल्य की देवी हैं। मान्यंता है कि संतान की प्राप्ति के लिए दंपत्तियों को इस दिन सच्चे मन से मां के इस स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। मुहम्मदाबाद : तहसील परिसर स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर में सुबह शाम दर्शन-पूजन के साथ ही महिलाओं के भजन से परिसर गूंज रहा है। मां का भव्य श्रृंगार किया गया है। कष्टहरणी भवानी मंदिर करीमुद्दीनपुर व सती स्थान अमवा सिंह में दर्शन पूजन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाहनिन्दा काली मंदिर, यूसुफपुर महाकाली मंदिर, महादेवा दुर्गा मंदिर, नवापुरा मोड़, सलेमपुर मोड़ व तिवारीपुर मोड़ दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन के साथ नित्य दुर्गा सप्तशति पाठ का कार्यक्रम चल रहा है। गहमर : मां के एक झलक पाने के लिए भोर से ही भक्तों की लाइन लग गई थी। देवी स्कंदमाता जिस तरह से भक्तों को धैर्य का दामन नहीं छोड़ने की प्रेरणा देती है उसी प्रकार भक्त लंबी लाइन में खड़े होने के बावजूद मां के जयकारे लगा कर खुद को भक्ति में लीन किए हुए थे। भोर में मां कामाख्या की विधि विधान से मंगला आरती हुई। मंगला आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से कामाख्या धाम गुंजायमान हो उठा। मां के मंगला आरती से दर्शन पूजन शुरु हुआ। मनिहारी : हरिहपुर स्थित काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

---

सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी

-नवरात्र मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अराजक तत्वों पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में पुलिस संदिग्धों की चेकिग लगातार हो रही है। खासकर पुलिस जेब कतरों एवं चैन स्नैचर पर निगाह बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी