बालकृष्ण यति महाराज की मनी पुण्यतिथि

सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर बुधवार को ब्रह्मलीन महंत स्वामी बालकृष्ण यति महार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:29 PM (IST)
बालकृष्ण यति महाराज की मनी पुण्यतिथि
बालकृष्ण यति महाराज की मनी पुण्यतिथि

जखनियां (गाजीपुर) : सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर बुधवार को ब्रह्मलीन महंत स्वामी बालकृष्ण यति महाराज की आठवीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने कहा कि सभी लोगों को अपने गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। अध्यात्म जगत में मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 25वें पीठाधीपति ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति देश भर के संत, विद्वतजनों में पूजनीय रहे हैं। प्राचार्य डा. रत्नाकर त्रिपाठी,प्राचार्य डा. रत्नाकर त्रिपाठी शिक्षिका डा. अमिता दूबे, आरती सिंह, रिकू सिंह, सुनीता मौर्या आदि ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आचार्य सुरेश त्रिपाठी, डा. रत्नाकर त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, हरिद्वार सिंह, गंभीर सिंह, श्रवण तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी